हीमोग्लोबिन की कमी से होते हैं कई रोग, जानें क्या खाएं ताकि ये संतुलित रहे

हीमोग्लोबिन की कमी से होते हैं कई रोग, जानें क्या खाएं ताकि ये संतुलित रहे

सेहतराग टीम

हम अपने खान-पान पर अगर ध्यान दें तो हम कई रोगों से निजात पा सकते हैं। ऐसी स्थिति में क्या खाएं जिससे हमारा शरीर फिट रहे ये सबसे बड़ा सवाल है। क्योंकि कई ऐसी चीजें है जिन्हें खाने से कई बीमारी के लक्षण बढ़ते है। आज के समय में गलत लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। ऐसे में शरीर के सभी अंगों तक आक्सीजन पहुंचने में कठिनाई होती है। इसकी वजह से शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती है। ऐसे में हम अपने हीमोग्लोबिन कैसे सही रखें ये आज हम आपको बताएगें। तो आइए जानते है कि क्या खाने से हमारा हीमोग्लोबिन सही रहता है।

पढ़ें- एक्सरसाइज, जो बॉडी पोस्चर को बेहतर और स्पाइन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं

सोयाबीन

सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में हीमोग्लोबिन होता है। आप चाहे तो सोयाबीन पुलाव या फिर सब्जी के रूप में खा सकते हैं। ये शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में कारगर है। 

पालक 

ये तो आप जानते हैं कि पालक आयरन की कमी को दूर करता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पालक हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाता है। यानी कि अगर आप हीमोग्लोबिन की समस्या से जूझ रहे हैं तो पालक जरूर खाएं। ये आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरी करेगी।

अमरूद बढ़ाएगा हीमोग्लोबिन

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में अमरूद भी कारगर है। अमरूद जितना पका हुआ होगा उतना ही ज्यादा पौष्टिक होगा। इसके साथ ही इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी कभी नहीं होगी।

सेब भी असरदार

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होगें कि सेब आयरन और पोषक तत्व होने के अलावा हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाने में मददगार होता है। 

मूंगफली जरूर खाएं

कई लोगों को विशेषकर महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर हमेशा कम रहता है। ऐसे में रोजाना मूंगफली का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करेगा। इसलिए अगर आप हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे हैं तो तुरंत ही मूंगफली खाइए। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें-

सोचने और समझने की शक्ति को कमजोर कर देता है अल्माइजर, जानें इससे कैसे बचें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।